- वन गुजराें के डेरों की मेटल डिटेक्टर से की चेकिंग
काशीपुर। यूपी और उत्तराखंड के वन कर्मियों ने सीमा पर ऑपरेशन मानसून के तहत संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। वन कर्मियों ने वन गूजरों के डेरों की मेटल डिटेक्टर व श्वान दल के माध्यम से चेकिंग की। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के जसपुर एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि यूपी के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, कॉर्बेट पार्क वन कर्मियों के साथ संयुक्त गश्त की गई। गश्त दक्षिणी सीमा पर केहरीपुर, कल्लूवाला, धारा, मालौनी, मीरापुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को जागरूक किया। संवेदनशील स्थानों की मेटल डिटेक्टर व श्वान दल की सहायता से चेकिंग की गई। गश्त के दौरान रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा, रेंजर धामपुर शशांक गुप्ता, पतरामपुर रेंजर महेश बिष्ट, रेंजर फाटो कृपाल बिष्ट सहित 70 से अधिक वनकर्मी मौजूद रहे।