खटीमा में विधायक धामी को ज्ञापन सौंपते उत्तराखंड कलाकार सोसाइटी के लॉक डॉउन से बेरोजगार हुए कलाकार।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम खेलड़िया में ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इसके बाद नगर पहुंचने पर उत्तराखंड कलाकार सोसायटी से जुड़े कलाकारों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि लॉक डॉउन से वह बेरोजगार हो गए हैं। खाद्यान्न किट उपलब्ध कराने व धार्मिक जागरण की अस्थाई अनुमति दिलाने की मांग उठाई।
विधायक धामी ने खेलड़िया में ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को फोन से निर्देशित किया। इसके बाद ग्राम वन महोलिया में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। विधायक को उत्तराखंड कलाकार सोसायटी खटीमा के कलाकारों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि चार माह से वह बेरोजगार हैं, उनको खाद्यान्न किट व अस्थाई रूप से धार्मिक जागरण अनुमति की मांग की। विधायक ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष गौतम सिंह राणा, उमेश शर्मा, पप्पू राणा, अभिषेक सिंह, सचिन पटेल, दिलीप देवल, हरीश चन्द्र, उमेश गोयल आदि मौजूद रहे।