फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: रील बनाने का शौक पड़ा भारी...नशे में पिता से हेकड़ी के बाद बेटा जेल में, पुलिस ने बेटे से बरामद की राइफल

Wed, 26 Nov 2025 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बेटे ने नशे में अपने पिता को हेकड़ी दिखाई, जिसकी शिकायत पिता ने पुलिस से की। पुलिस ने बेटे की अलमारी से राइफल सहित दो अवैध हथियार बरामद किए। बेटे ने दावा किया कि वह 'रील' बनाने के शौक के लिए हथियार रखता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में नशे में पिता को हेकड़ी दिखाना बेटे को महंगा पड़ गया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की अलमारी से देशी राइफल समेत दो असलहे बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे रील बनाने का शौक है। इसलिए असलहे रखे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार देर शाम एसआई पवन जोशी को गुरबख्स सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा सुरेंद्र सिंह नशे में है और लड़ाई कर रहा है। इस पर पुलिस घर पहुंची और युवक को शांत कराया। सुरेंद्र के कमरे की तलाशी ली तो अलमारी में देशी राइफल 315 बोर व एक देशी राइफल 12 बोर बरामद हुई। अभियुक्त इन्हीं असलहों से घरवालों को डर धमका रहा था। सुरेंद्र ने बताया कि असलहे सतुइया के रहने वाले युवक से लाया है।

विज्ञापन


असलहों को उसने रील बनाने के लिए रखा है। अवैध असलहा रखने के जुर्म में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें