स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती महिलाएं।
सितारगंज
।
एसएसबी जवानों ने शनिवार को 57वीं वाहिनी का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कमांडेंट मनोहर लाल, सेवानिवृत्ति कमांडेंट एलपी उपाध्याय, 26 वीं राजपूत बटालियन के कप्तान शुभम सहाय, एसबीआई के शाखा प्रबंधक महेश गोस्वामी अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोकनृत्य, गायन और लहू नाटक पेश किया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि वाहिनी की स्थापना छह जून 2012 को जामनगर में की गई थी। वहां पर द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार, उप कमांडेंट कुलदीप कुमार, अरविंद कुमार थे।