फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर, रेंगते रहे वाहन

Mon, 18 Dec 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तराई में ठंड लगातार बढ़ रही है। रविवार को तराई का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर छह डिग्री पहुंच गया। शीतलहर चलने के साथ ठंडक बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह कोहरे के बीच वाहन हाइवे पर रेंगते नजर आए। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। तापमान के तीन डिग्री लुढ़कने से ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय हाइवे पर वाहन हैडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ठंड बढ़ने से कम लोग सुबह के समय घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय धूप खिली, लेकिन शीतलहर चलने से ठंडक काफी रही। रुद्रपुर का अधिकतम तामपान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, नगर निगम ने अभी भी सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाना शुरू नहीं किया है। रविवार को दो-तीन स्थानों पर ही अलाव जलाए गए। इससे सार्वजनिक स्थलों पर दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें