काशीपुर में पुलिस कर्मियों को फूल की माला पहनाकर स्वागत करते लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। अपने घर परिवार की चिंता छोड़ दूसरों के लिए दिन रात जान जोख़िम में डालकर उनकी जिंदगी बचाने के लिये ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों का लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। लोगों ने मालाओ के साथ सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई की। पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कुछ लोगों ने घरों की छत से फूलों की बारिश कर पुलिस कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इससे पुलिसकर्मी गदगद हो उठे। मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में लोगों ने पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कोरोना फाइटरों को धन्यवाद दिया।