फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 48 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं लौटी पूरी तरह जिंदगी

Fri, 21 Jul 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बैलगाडी में घर का सामान वापस लाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
- किताबें, कॉपी खराब हो जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

काशीपुर। हिम्मतपुर में आई बाढ़ को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। बीती 6 जुलाई को बहल्ला नदी से आई बाढ़ ने हिम्मतपुर हेमपुर इस्माइल के लोगों को झकझोर के रख दिया था। तीन दिन राधेहरि राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में रहे 49 परिवार अपने घर 18 जुलाई की शाम को वापस लौट गए थे। अधिकतर लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन ये लोग अभी तक काम पर भी नहीं लौट सके हैं। सभी घरों को साफ कर में जुटे हैं। बाढ़ प्रभावित सुमन देवी की पुत्री सिमरन कक्षा 12वीं की छात्रा है। बाढ़ के कारण वह हफ्ते भर स्कूल नहीं जा सकी। घर लौटी तो पाया कि स्कूल की कॉपी-किताबें भी पानी से गीली हो चुकी थीं। वहीं कुछ कॉपी-किताबें बह गई। पठन सामग्री पूरी नहीं होने पर फिलहाल सिमरन और गांव के अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

बैलगाडी में घर का सामान वापस लाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें