फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्थानीय प्रशासन ने अपने स्तर से पिचिंग का कार्य शुरू कराया

Wed, 13 Sep 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर की ढेला नदी पर पिचिंग का कार्य करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। शासन-प्रशासन की अनदेखी के बाद स्थानीय समाजसेवियों ने ढेला नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए पत्थर दान में दिए थे। जिनसे अब स्थानीय प्रशासन ने पिचिंग कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बाढ़ से किनारे के छह मकान ढेला नदी में समा गए थे। साथ ही मधुवन नगर स्थित शिव मंदिर का भी एक हिस्सा नदी में समा गया था। ढेला नदी से कटाव रोकने के लिए क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से पिचिंग कराने की मांग की। जब इस संबंध में सिंचाई विभाग से कहा गया तो उन्होंने बजट का अभाव बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था। इसके बाद क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने लगभग एक हजार क्विटंल पत्थर दान दिए। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली के कहने पर सिंचाई विभाग ने लोहे के जाल और श्रमिक उपलब्ध कराकर पिचिंग कार्य शुरू कराया। इन पत्थरों से लगभग एक मीटर ऊंची छह पिचिंग बन पाएगी। इधर क्षेत्रवासियों ने विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें