फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार

Tue, 06 Oct 2026 11:52 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर स्कूल बस का इंतजार कर रही पांत वर्षीय छाया को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छाया नर्सरी की छात्रा थी। 
विज्ञापन
छाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना आईटीआई क्षेत्र काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान छाया पुत्री संजय, निवासी ग्राम नंदरामपुर, थाना आईटीआई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाया नर्सरी कक्षा की छात्रा थी और रोज की तरह सुबह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने नंदरामपुर मोड़ पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर रोष जताया और प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें