फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सावरकर समिति ने कराया पांच निर्धन कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
जसपुर में निर्धन कन्याओं को विवाह के बाद आर्शीवाद देते वीर सावरकर समिति के लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। वीर सावरकर समिति की सदस्यों ने पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कराया। बुधवार सुबह पांच बरातें राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंची जहां समिति की महिला सदस्यों ने धूमधाम से पांचों निर्धन कन्याओं का विवाह करा कर श्री अग्रवाल सभा प्रांगण में बारातियों को भोजन कराया। विधायक आदेश चौहान और डॉ यूनुस चौधरी ने भी यहां पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। समिति सदस्यों ने वहीं से कन्याओं को दान दहेज और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया। वहां पर समिति अध्यक्षा गीता अरोरा, हरप्रीत सिंह हैप्पी, वैशाली अरोरा, परविंदर कौर, मृदुला चौहान, रेनू सिंह, निशा अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें