झनकट। गांगी से ऐचिताबिही को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। लगभग पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को असुविधा हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी जेपी गुप्ता ने बताया कि इस मार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के मौसम में यह रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है।