फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर चोरी में एक फर्म व दो वाहनों पर 5.50 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य कर विभाग कर चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अब दो अन्य फर्मों पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया है जबकि काशीपुर के आदर्श ट्रांसपोर्ट पर लगभग 15 लाख रुपये के जुर्माने का आंकलन किया गया है। जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की आंखों में धूल झोंक कर बिना कर दिए सामान की सप्लाई का खेल काफी समय से चल रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य कर विभाग के सचल दल लगे हुए हैं। सचल दल ने बीते तीन दिन में दो लकड़ी और एक ऑटो पार्ट्स की गाड़ी पकड़ी। ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली फर्म और दोनों गाड़ियों पर राज्य कर विभाग ने जुर्माना लगाया है।
पकड़ी गईं लकड़ी सप्लाई करने वाली दोनों गाड़ियों पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली फर्म स्टील स्टिन्स व्हील्स लिमिटेड पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बीते दिनों पकड़ी गई आदर्श ट्रांसपोर्ट काशीपुर की गाड़ी पर भी जुर्माना किया जाना है। राज्य कर विभाग की टीम ने गाड़ी में भरे सामान के आधार पर ट्रांसपोर्ट पर लगभग 15 लाख रुपये जुर्माना लगाने का आंकलन किया है। सचल दल प्रभारी राहुल कांत ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें