फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेलाघाट में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

Tue, 28 Oct 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 , स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत समवाय मेलाघाट में दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी जवानों के साथ ग्रामीणों ने इसमें शिरकत की। यह अभियान 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा। जवानों ने अपने मोबाइल फ़ोन में फिट इंडिया मोबाइल ऐप अपलोड कर पंजीकरण किया और निर्धारित दूरी तक दौड़ लगाई। समवाय प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह ने कहा कि फिट इंडिया रन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। वहां पर सहायक उप निरीक्षक सुन्दर सिंह, आरक्षी सुनील सिंह, सन्देश राज, भूपेन्द्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें