फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जानिये कहां शुरू हो गया प्रदेश के वेलोड्रम का निर्माण शुरू

Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम के समीप वेलोड्रम का शुरू हुआ निर्माण।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
38वें राष्ट्रीय खेलों में होने वाली साइकिल प्रतियोगिता के लिए खर्च किए जा रहे 17 करोड़ रुपये
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए प्रदेश के पहले वेलोड्रम (साइकिलिंग ट्रेक) का 17 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पेयजल निर्माण निगम की ओर से अगले वर्ष राष्ट्रीय खेल से पहले इससे निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मनोज सरकार स्टेडियम के पास मल्टीपरपज हॉल का 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। इसी के समीप साइकिलिंग खिलाड़ियों के लिए वेलोड्रम का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। पेयजल निर्माण निगम के एई शैलेंद्र भंडारी ने बताया कि वेलोड्रम के साथ ही खिलाड़ियों के लिए साइकिल का स्टैंड, चेंजिंग रूम, शौचालय की सुविधा रहेगी। खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए मेडिकल रूम भी बनाया जा रहा है। प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने बताया कि साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वेलोड्रम में ही बनेगा साइकिलिंग प्रशिक्षण केंद्र
रुद्रपुर। अप्रैल में नैनीताल पहुंचे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बताया था कि रुद्रपुर में साइकिलिंग ट्रेनिंग सेंटर और एकेडमी खोलने की योजना बनाई जा रही है। साइकिलिंग के प्रशिक्षण के लिए हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से पहला साइकिलिंग कोच को भी नियुक्त कर दिया गया है। वेलोड्रम बनने के बाद रुद्रपुर में भी खिलाड़ियों को साइकिलिंग का प्रशिक्षण मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 09पी- रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम के समीप वेलोड्रम का शुरू हुआ निर्माण।
एथलेटिक्स छात्रावास की मरम्मत शुरू

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम में स्थित प्रदेश के पहले बालक एथलेटिक्स छात्रावास का 14 लाख रुपये से मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। छात्रावास के बाहर दीवारों पर नई टाइल्स लगाई जा रही हैं। सड़ चुके खिड़की-दरवाजे भी बदले जाएंगे। छात्रावास के कमरों से पानी टपकने की समस्या को वाटरप्रूफिंग से दूर किया जाएगा। प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने बताया कि मरम्मत के बाद खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें