फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरटीई के तहत प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी

Mon, 18 May 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली लॉटरी में चयनित पांच हजार से अधिक बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला करा दिया गया है। आरटीई की दूसरी लॉटरी लिस्ट आने के बाद बाकी चयनित बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी लेकिन दस्तावेज सत्यापन और बैंक खाते खुलवाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आरटीई प्रवेश की पहली प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरी लॉटरी जारी होते ही प्रवेश प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें