फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की निर्माण फर्म भागी, ठेकेदार का 26 लाख बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। रुद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही जेआरए इन्फ्राटेक कंपनी कार्य छोड़कर भाग चुकी है। वहीं इसमें कार्य कर रहे स्थानीय ठेकेदार का कंपनी ने 26 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आवास विकास रुद्रपुर निवासी दलविंदर सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह सिंह कंस्ट्रक्शन का स्वामी है और अपनी फर्म के अंतर्गत सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करता है। उसने रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में जेआरए इन्फ्राटेक फर्म से प्राप्त वर्कऑर्डर के तहत 26 लाख रुपये का काम किया है लेकिन जब वह फर्म से अपनी रकम लेने गया तो उस कंपनी के मालिक नीरज चौबे ने उसकी रकम देने से मना कर दिया और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने जब वहां चल रहे कार्य के बारे में जानकारी की तो पता चला कि यह फर्म अपने सारे बिलों का भुगतान करवाकर यहां से भाग गई है। दलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी के मालिक व कर्मचारियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसकी 26 लाख रुपये की रकम हड़प ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें