फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में हवाई फायरिंग

Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रामराज रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने स्थानीय और रामपुर जिले के दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव केशोवाला निवासी गणेश मंगलवार शाम बाइक से लौट रहा था कि रामराज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। कहासुनी होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इससे गणेश चोटिल हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार आरोपी जमीन पर खाली पड़े दो खोखों को उठाकर भाग गए। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वादी गणेश की तहरीर पर स्वार रामपुर निवासी लवजीत सिंह पहाड़ी कॉलोनी बाजपुर निवासी मन्नू के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि आरोपी की बाइक से पहले एक बोलेरो से भी वादी को टक्कर लगी थी। उसके बाद दोनों बाइक सवार भिड़ गए। मामले की जांच की जा रही है।

बाजपुर में दो पक्ष भिड़े, आठ नामजद

बाजपुर। चीनी मिल की नई कॉलोनी निवासी जगदीश पांडेय ने मंगलवार शाम पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि सोमवार रात को उनके घर के पास कुछ लोग अभद्रता कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लाठी, तमंचे से हमला कर दिया। इस दौरान पहुंचे दूध विक्रेता हरपिंदर सिंह सहित दो लोग घायल हो गए। मौके पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहन पांडेय, अनिल पांडेय, राजीव पांडेय, रंजन पांडेय, कमलेश पांडेय, रितिक पांडेय, अभिषेक पांडेय, नीरज पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया गया है। मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें