खटीमा। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। इस मामले पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया हैं।
क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात को एक युवती की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। केक काटने के बाद परिवार के लोग जश्न मना रहे थे कि इसी बीच घर के बाहर फायरिंग की आवाज आने लगीं। परिवार के सदस्य ने देखा कि एक युवक तमंचा लहरा रहा है। परिवार के सदस्यों के हो-हल्ला मचाने पर युवक कुछ दूर एक पुलिया पर बैठ गया। देर रात को परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक वहां से चला गया था।
एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना देने वालों को सुबह बुलाया गया था। लेकिन कोई भी कोतवाली नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि जन्मदिन में घर के बाहर पटाखे जलाए जा रहे थे। गांव में फायरिंग जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई हैं। संवाद