फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन भाइयों का नामकरण पार्टी में बखेड़ा, फायरिंग भी की

Sun, 25 Feb 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समझाने पर चाचा का सिर फोड़ा, दावत छोड़ भागे मेहमान
विज्ञापन

तहरीर में सात बार हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
रुद्रपुर। रंपुरा में नामकरण संस्कार की दावत में तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों ने हंगामा कर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। इससे दावत में आए मेहमान खाना छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने अपने ही चाचा का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एक अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट, लूट सहित कई धाराओं में केस दर्ज हैं।
वार्ड 23 रंपुरा निवासी पप्पू कोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 23 फरवरी की रात उनके घर पर नामकरण संस्कार की दावत थी। दावत में डीजे चल रहा था। रात करीब 11 बजे डीजे बंद करने पर उनके भाई के तीन बेटों और एक अन्य युवक ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साथ ही डीजे के स्पीकरों को गिराने के साथ ही मेहमानों के लिए लगाया खाना गिरा दिया। एक आरोपी ने तमंचे से सात बार फायरिंग करने के साथ ही पथराव शुरू कर दिया जिससे दावत में भगदड़ मच गई और मेहमान जान बचाकर भाग गए। इस दौरान तीन भाइयों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। समझाने पर उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। यही नहीं पिस्टल से की बट से उसके सिर पर मारा, जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

वह जान बचाने के लिए पुलिस चौकी की ओर भागा जबकि जान बचाने के लिए मेहमान और परिजन घरों की ओर से भाग गए। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और उसे हिरासत में लिया गया है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें