गूलरभोज में चीनी सामान को आग के हवाले करते व्यापारी
- फोटो : AMAR UJALA
गूलरभोज। गलवान घाटी पर चीन द्वारा की गई कायराना हरकत के विरोध में व्यापारियों ने चीनी सामान की होली जलाई। साथ ही चीन के सामान के बहिष्कार की बात भी कही मेन तिराहे पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदीप रघुवंशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ ही चीनी सामान को आग के हवाले किया। इसके बाद व्यापारियों ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के की आत्मिक शांति के लिए मौन धारण किया। वहां पर महेंद्र सिंह पानू, राकेश कुमार, जीवन गुरुरानी, आशु रघुवंशी, विजय ठुकराल, शिवम रघुवंशी, राजेश कुमार, अशोक वर्मा, लवेंद्र डोगरा, लक्ष्मण गिरी सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।