काशीपुर घर के पड़ोस में बैठा पीड़ित परिवार। स्रोत ग्रामीण
काशीपुर। आग की घटना को दो दिन बीतने के बाद भी पीड़ित ई-रिक्शा चालक की मदद को किसी ने भी हाथ नहीं बढ़ाएं हैं। पीड़ित परिवार पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए है। पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई है। बरेली निवासी नरेश कुमार एक दशक पूर्व खड़कपुर देवीपुरा वार्ड नंबर दस में बस गए हैं। दंपती मजदूरी करता है। दो जुलाई की सुबह उनके घर में आग लग गई थी। आग से ई-रिक्शा, टीवी, रेफ्रीजरेटर, बेड और 25 हजार नकद समेत सारा सामान जल गया था। घटना के बाद पीड़ित पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए हैं। भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए दस्तावेजों को पूर्ण कराने को वह मदद कर रहे हैं।