सिडकुल की दवा निर्माता कंपनी में देर शाम आग लगने से यहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पंतनगर फायर स्टेशन की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
सिडकुल की दवा निर्माता कंपनी में मंगलवार देर शाम आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम व कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग कंपनी के प्लांट के अंदर लगी थी। फायर विभाग का कहना है कि आग छोटी थी, जिसे समय पर बुझा दिया गया।
देर शाम करीब सात बजे आग की सूचना मिलने पर पंतनगर फायर स्टेशन की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। सूचना मिलने पर रुद्रपुर स्टेशन से फायर दरोगा दयाशंकर पलड़िया भी मौके पर पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। रुद्रपुर फायर स्टेशन के मुताबिक करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया लेकिन फिर भी कंपनी का लाखों का नुकसान हुआ है।