फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल स्टोर में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 25 Jan 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल स्टोर में आग लगने से लाखों की साइकिल टायर और स्पेयर पार्ट्स जलकर नष्ट हो गए। शनिवार की रात चैती चौराहा शुगर मिल मार्ग पर वैशाली कालोनी में नवी हसन की साइकिलों की दुकान और स्टोर में अचानक आग लग गई। नवी हसन दुकान बंद कर अपने घर गांव बैलजुड़ी चला गया था। बंद दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड के आने पर लोगों ने दरवाजे तोड़े। तब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर नबी हसन पहुंच गया। उसने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। तकरीबन दो लाख का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें