फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बघौरी गांव में झोपड़ी में लगी आग

Fri, 03 Mar 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। ग्राम बघौरी में रघुवीर सिंह की झोपड़ी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और सारा सामान जल गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोका। राजस्व उपनिरीक्षक राम अवतार ने नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि घर में रखी करीब 10,000 नकदी, चांदी के जेवर, दो गैस सिलिंडर, टुल्लू पंप आदि जलकर नष्ट हो गया। क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को सौंपी है। फिलहाल आग के कारण पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें