फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोशाला में लगी आग, झुलसने से बकरी मरी

Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गौशाला में लगी आग को बुझाता अ​ग्निशमन कर्मचारी।
विज्ञापन
खटीमा/झनकट। अलग-अलग स्थानों में आग लगने से भूसे के ढेर और गोशाला जलकर राख हो गई। गोशाला में आग की चपेट में आने से एक बकरी की भी मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। भुड़ई, झनकईया स्थित जंगल में आग की सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर विजय सिंह के घर के पास स्थित जंगल में लगी आग को बुझाया। आग उनके टिन के बने घर की ओर फैल रही थी। इधर, सबोरा पटिया स्थित एक घर में पूरन सिंह जेठी की गोशाला में रखे भूसे के ढेर में आग लग गई। आग से झुलसकर एक बकरी की मौत हो गई जबकि दो भैंसों को जलने से बचाया गया। टीम में अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी, सुंदर सिंह, मनोज कुमार, रंजना खर्कवाल, निकिता मेहता, पुष्कर राम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें