फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: फल मंडी की दुकान में आग लगने से हड़कंप, फायर कर्मियों ने बुझाई आग

Tue, 17 Nov 2026 11:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी में साजिद खान नामक दुकानदार की दुकान आग की चपेट में आ गई। सोमवार रात करीब 12:24 बजे सूचना मिलने पर फायर स्टेशन से एक यूनिट मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फल मंडी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर शहर के मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी की एक दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया सोमवार देर रात 12:24 बजे सूचना मिली कि फल मंडी की एक दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकानदार साजिद खान की दुकान में आग लगी थी। फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से एक होजरील फैलाकर पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फायर यूनिट में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन राजेश जिनगौड़ी और फायरमैन आकाश गैरोला शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें