बाजपुर के बरहैनी गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एटीएम पूरी तरह जल गया। घटना के समय एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।
बाजपुर। बरहैनी गांव स्थित एसबीआई के एटीएम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एटीएम पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। आग लगने से एटीएम में रखी नकदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।