फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो घरों में धधकी आग, लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक

Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मुख्य बाजार में मकान में लगी आग को पाइप से पानी डालकर बुझाते को​शिश करते लोग। संवादरुद
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार सहित दो जगह घरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घरों में रखे सामान को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगाें की मदद से आग पर काबू पाया। दोनों जगहों पर आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर ईश्वर काॅलोनी में मेडिकल स्टोर स्वामी योगेश कुमार के मकान की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई। आग से पूरे घर में धुंआ फैल गया। घटना के समय योगेश डॉक्टर काॅलोनी स्थित अपने मेडिकल में थे और पत्नी बाजार गई थी। घर पर उनकी 15 साल की बेटी सो रही थी। योगेश ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो धुंआ भरा हुआ था। कमरे में मौजूद बेटी को किसी तरह बाहर निकाला गया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में फर्नीचर, पंखे, इलेक्ट्रानिक सामान सहित लाखों का सामान जल गया और भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा।
दोपहर डेढ़ बजे मुख्य बाजार में भल्ला मेडिकल वाली गली में स्थित बीना अनेजा के मकान में आग लग गई। बीना के दो बेटे मुख्य बाजार में ही बेकरी की दुकान चलाते हैं। पहली मंजिल पर लगी आग चौथी मंजिल तक फैल गई। बताया जा रहा है कि घर पर कोई नहीं था और मंदिर में रखे दीये से आग भड़की थी। घर से धुंआ निकलता देख स्थानीय दुकानदार और लोगों ने छतों से आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड प्रभावित बीना के भतीजे सोनू अनेजा ने बताया कि आग में तीनों मंजिल में रखा लाखों रुपयों का सामान पूरी तरह से जल गया है। इसके अलावा बेटियों के लिए बनाकर रखे गए सोने के जेवर और करीब डेढ़ लाख की नकदी भी आग में जल गई है। मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। चाचा का चार महीने पहले निधन हुआ है। इधर अग्निशमन विभाग भी आग से हुए नुकसान का ब्यौरा जुटा रहा है।
विज्ञापन


आग बुझाने में जुटे रहे व्यापारी
रुद्रपुर। भल्ला मेडिकल गली में मकान में आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद किए और आग बुझाने में जुट गए। प्रभावित मकान से सटे मकानों की छतों में स्थानीय व्यापारियों के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सोनू अनेजा, पवन गाबा और अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने पाइप के सहारे मकान पर पानी की बौछार कर आग बुझाने की कोशिश की। यही नहीं उन्होंने दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें