फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निजी स्कूल के कंप्यूटर कक्ष और स्टोर रूम में आग

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के निजी स्कूल की दूसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने 40 मिनट में आग पर काबू पाया। शास्त्रीनगर शिमला बहादुर में स्थित डीएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दूसरी मंजिले में बने कंप्यूटर कक्ष और स्टोर रूम में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। घटना के समय स्कूल में बढ़ई सहित अन्य श्रमिक काम कर रहे थे। स्कूल से धुआं उठता देख श्रमिकाें ने स्कूल प्रबंधक को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। आग से कंम्यूटर कक्ष में रखे लैपटॉप, कम्पयूटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित अन्य सामान जल गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इधर, एफएसओ ने आग लगने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें