फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गहने ठगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Dec 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दो महिलाओं को सम्मोहित कर गहने उड़ाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरपुडिया, पचौरिया निवासी कांता पंत ने पुलिस को बताया कि पांच दिसंबर 2025 को वह कुटरी, गन्ना सेंटर निवासी हंसी जोशी के साथ विवाह समारोह से घर जा रही थी। तभी कुटरी के पास रास्ते में दो अज्ञात लोगोें ने दोनों को सम्मोहित कर दिया। इसके बाद दोनों को कोई सुध नहीं रही। उन्होंने कान के झुमके, मंगलसूत्र और बैग में रखा कुछ अन्य सामान उक्त अज्ञात व्यक्तियों को दे दिया। इसके बाद काफी समय तक दोनों को कोई सुध नहीं रही है। सुध आने पर उनकी दी गईं चीजें नहीं मिलीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें