फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुखर्जी नगर, जगतपुरा निवासी विश्वजीत ने बताया कि बीती 27 जनवरी को गांव महेंद्र नगर, शक्तिफार्म निवासी उसके जीजा अमरदीप मंडल अपने दो साथियों के साथ बाइक से सिडकुल से सितारगंज जा रहे थे। गांव सिसौना के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाते समय अमरदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बाकी दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें