रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर एक निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह नवंबर 2024 में इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर निवासी रजत दीक्षित के साथ हुआ। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास व ससुर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। पति कार के साथ दो लाख रुपये की मांग करने लगा। जब उसने असमर्थता जताई तो उसे अपशब्द कहकर मारपीट की गई। बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो