फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी कागजात से जमीन बेचकर 1.14 करोड़ हड़पे

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जमीन बेचने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर 1,14,03,297 रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बघेलावाला निवासी हरचरन सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। आरोप का के सुमेर कौशिक उर्फ हिमांशु कौशिक निवासी बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई ने जमीन बेचने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर उससे 1,14,03,297 रुपये हड़प लिए हैं। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। धोखाधड़ी के मामले में एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी सुमेर कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपी बीते छह वर्षों से जमीन खरीदने-बेचने का काम करता है। आरोपी अपने अन्य सदस्यों के साथ हमसाज होकर एक ही जमीन को कई लोगों को दिखाकर और सस्ती दरों पर दिलवाने की बात में उलझा कर कूटरचित एग्रीमेंट व बैनामा तैयार कर रुपये हड़प कर फरार हो जाते हैं। जब कोई शिकायत करता है तब साथी गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरकीरत सिंह के साथ मिलकर डरा धमकाकर चुप करा देते हैं। कहा कि आरोपियों के खिलाफ भू माफिया गिरोह होने के कारण गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी समर कौशिक के खिलाफ थाना आईटीआई और कोतवाली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में तीन अन्य केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें