फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौकरी के नाम पर बत्तीस लाख रुपये ठगे

Sun, 19 Nov 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी नीतू अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भाई आदेश कुमार सीआरपीएफ बिहार में तैनात था। उनकी सेवाएं 30 नवंबर 2021 को समाप्त कर दी गई थीं। उसके भाई के साथ सिपाही संतोष राम भी तैनात था। आरोप है कि सिपाही संतोष राम ने उसके भाई की दोबारा नौकरी लगवाने के नाम पर उससे बत्तीस लाख रुपये ठग लिए। ठगी के सदमे में उसके भाई की मौत हो गई। आरोपी ने उसकी रकम नहीं लौटाई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें