रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने रंपुरा में युवक को पीटने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रंपुरा निवासी रूमा पत्नी वीरपाल ने बताया कि 10 अप्रैल की देर शाम उनका पुत्र राज अपने दोस्तों के साथ चौरासी घंटा मंदिर में बैठा था। तभी जितेन्द्र उर्फ जीतू, राजू, रंजीत, जितेंद्र, सचिन ने उनके बेटे को पुरानी रंजिश में लात-घूसो, डंडों से हमला कर दिया। हमले में बेटा घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी कर ली है। संवाद