फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन पैथोलॉजी लैब पर 25-25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के तीन पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। इसमें तीनों बिना पंजीकरण संचालित पाए गए। इस पर विभाग ने तीनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह एवं डॉ. राजेश आर्य ने नगर के डॉक्टर कॉलोनी में निपुण पैथोलॉजी लैब, डॉक्टर पैथ लैब कलेक्शन सेंटर व एसबीआर पैथ लैब का निरीक्षण किया। इसमें तीनों ही प्रतिष्ठान पंजीकृत नहीं पाए गए। प्रतिष्ठानों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए बिना पंजीकरण के संचालन न किए जाने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें