खटीमा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिधौर निवासी व हाल निवासी ऊंचीमहुवट बूटा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर 2024 की शाम को वह अपने घर में थे, तभी आरोपियों माधव चंद, आनू, विरेन्द्र सिंह, अंकित सिंह और मनोज व अन्य लोग आए। आरोप है कि सभी लोग नशे में थे। आनू की पत्नी चुनाव लड़ रही है, उसे वोट देना है। वह जबरदस्ती एक सादे कागज में हस्ताक्षर कराने लगे। जब उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना किया तो उनपर हमला कर दिया। पत्थर मारकर दुकान में तोड़फोड़ की। इससे उनको लगभग 6000 रुपये की क्षति हुई। मारपीट वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घर में रखा तीन तोला सोना व 22,000 रुपये नकद लूटकर ले गए।