फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिवाली की रात दो पक्षों में मारपीट...दस पर केस, दोनों पक्षों के लोग हुए घायल

Fri, 01 Nov 2024 06:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिवाली की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों ही पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सितारगंज में दिवाली की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों ही पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है ।

नगर पंचायत शक्तिगढ़ के शास्त्री वार्ड निवासी सुजल दत्त ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की रात को वह पड़ोस में रहने वाले अपने मामा के घर गया था। तब वार्ड के ही आकाश मंडल, सुशांत मंडल, प्रकाश मंडल, निरंजन मंडल और सुधांशु मंडल ने उसके घर में घुसकर माता-पिता और बहन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

इधर, दूसरे पक्ष के आकाश मंडल ने शिकायती पत्र देकर पुलिस को बताया कि अमित दत्त आए दिन लोगों से दुर्व्यवहार करता है। 31 अक्तूबर को जब वह रास्ते से जा रहा था तब अमित ने उसकी बाइक रोककर चाबी छीन ली और दुर्व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर वह गालीगलौज और मारपीट पर उतर आया।

बीच बचाव करने आए चाचा सुशांत मंडल व प्रकाश मंडल, ताऊ निरंजन मंडल, मां कुसुम मंडल के साथ अमित ने अपने बेटे सुजल दत्त, पत्नी सिमरन दत्त, पड़ोसी अमित मल्लिक व सुमित मल्लिक के साथ मिलकर मारपीट की। अमित ने उसके ताऊ को जान से मारने की नीयत से उनके सिर, पीठ और छाती पर ईंट से वार किए। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें