बाजपुर। गांव हजीरा में एक घर के सामने हॉर्न बजाने पर हुए विवाद में दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह गांव सतोषपुर निवासी शकिर राज मिस्त्री को लेने के लिए उसके घर गांव हजीरा गया था। शाकिर ने बाइक का हॉर्न बजाया, जिस पर पड़ोसी घर के बाहर आया और हॉर्न बजाने का विरोध किया। इसपर दोनों पक्ष में हुई बहस मारपीट में बदल गई। सूचना पर शाकिर के साथी भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के जमकर मारपीट हुई। इसमें शाकिर, दानिश, नासिर, जाकिर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अफसर अली घायल हो गया। सूचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद शाकिर और नासिर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष ने बरहैनी पुलिस चौकी में तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद