फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन वापस नहीं की तो चली तलवारें, सात घायल

Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
विज्ञापन
किच्छा के छिनकी में हुए संघर्ष में घायल युवक। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
दुकान से खरीदी गयी पॉलिथीन को वापस न करने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। झगड़ा बढ़ा तो दोनों पक्षों में तलवारें चल गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम छिनकी में नाजिम अहमद पुत्र तुफैल की किराने की दुकान है। शनिवार को दुकान पर साहिल नाम का बालक पॉलिथीन लेने के लिये पहुंचा था। उसने आधा किलो पॉलिथीन ली थी। लेकिन थोड़ी देर बाद वह पॉलिथीन को वापस करने दुकान पर आ गया। दुकानदार ने पॉलिथीन को यह कहकर वापस नहीं किया कि अब पॉलिथीन का वजन कम है। आरोप है कि पॉलिथीन वापस न करने पर बच्चे की ओर से तौकीर अहमद, तसव्वर नवी और जरीना दुकान पर हथियारों से लैस होकर आ धमके। इधर, दुकानदार की ओर से रफीक अहमद, मोहम्मद माजिद, सगीर अहमद भी एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच तनातनी के बाद तलवारें चल गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों तौकीर, तसव्वर, जरीना, रफीक, माजिद, सगीर, नाजिम घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को किच्छा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें