रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का वार्षिक उत्सव और पटेल जयंती सम्मान समारोह संपन्न हो गया। कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप व अन्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कई महिलाओं को मंच की तरफ से सम्मानित किया गया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाईचारा एकता मंच उत्तराखंड की तराई में एकता और अखंडता का संदेश देता है। वहां मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, हरीश पनेरु, सुनील आर्य, ममता रानी, रामधारी गंगवार, ममता श्रीवास्तव आदि थे।