फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भारी वाहन की चपेट में आकर महिला चिकित्सक घायल

Mon, 29 Dec 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारी वाहन की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त होने से एक महिला चिकित्सक घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार यमुना नगर दिल्ली निवासी डॉ. स्वाति शर्मा हैं। वह दिल्ली में एक क्लीनिक संचालित करती हैं। शनिवार देर रात वह अकेले कार से रामनगर जा रही थीं। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के पास उनकी कार किसी भारी वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार के दोनों एयर बैग खुल गए जिससे कि वह बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने उन्हें कार से निकाल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें