फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का उत्पादन गिरने की आशंका : डॉ. क्वात्रा

Mon, 27 Feb 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में तेजी से बदलाव आने से कई लोग चिंतित
विज्ञापन

खेती किसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। मौसम में अपेक्षाकृत तेजी से गर्मी बढ़ने और हवाएं चलने से गेहूं का उत्पादन कम हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक केंद्र (केवीके) के डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि गेहूं की फसल में फ्लोरिंग के बाद दाने पड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसी मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा तापमान अधिक है। अगर गर्मी बढ़ी और हवा भी तेज चली तो लू का चलना गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं माना जाएगा।
केवीके के वैज्ञानिक डॉ. क्वात्रा ने कहा कि इन दिनों तापमान पिछले वर्ष से करीब दो-तीन डिग्री अधिक है। गेहूं की फसल पकने के लिए 30 डिग्री तक तापमान उचित है। तापमान अधिक बढ़ने से गेहूं की फसल में जबरन परिपक्वता आती है जिससे बालियों में स्वस्थ दाना नहीं बनता। दाना छोटा या सिकुड़ा होता है। इससे उत्पादन गिरता है। खेत में नमी की कमी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को गेहूं के खेत में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फसल बचाने के लिए खेत में पोटेशियम क्लोराइड 0.20 प्रतिशत का पानी में घोल बनाकर छिड़काव किया जाए या एमओपी 200 ग्राम को 100 लीटर पानी में घोल बना कर छिड़काव किया जाए। पोटेशियम पौधों में जल प्रतिधारण करने, ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन



किसानों को दी गन्ना उत्पादन बढ़ाने की जानकारी

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद की ओर से सोमवार को ग्राम मेहतावन में किसान चौपाल लगाई गई। इसमें अधिकारियों ने किसानों को गन्ना का उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत प्रजातियों का बीज की बुवाई करने, फसल को बीमारियों, कीटों से बचाने की जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक हृदयेश कुमार शर्मा ने कहा कि दलहनी फसलों की बुआई करनी चाहिए। उन्होंने जैविक गुड़ बनाने का सुझाव दिया। प्रसार पर्यवेक्षक प्रेमंपाल सिंह ने गन्ना पेड़ी प्रबंधन की जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक अंग्रेज सिंह की अध्यक्षता की। चौपाल में सत्येंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, गुरमेज सिंह, विजय आदि रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें