काशीपुर। रामनगर रोड पर बने आरओबी पर डग्गामार बसों को मनमाने ढंग से रोका जा रहा है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही यहां जाम भी लग रहा है।
निजी बसों के चालक मनमानी करते हुए बसों को ठीक आरओबी पर बने गोल चक्कर पर रोक रहे हैं। ऐसे में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है, क्योंकि गोल चक्कर के पास अन्य वाहन जाने का रास्ता नहीं बचता है। वहीं सवारी उतारने के लिए रोकी जा रही बसों से जाम भी लग जाता है। जबकि सवारी उतारने के लिए स्टॉपेज बनाया गया है। बावजूद इसके डग्गामार बसों को रोक रहे हैं।