काशीपुर। गिरीताल रोड पर बने खुले नाले से हादसे की आशंका है। साथ ही गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बीते वर्ष गिरीताल रोड पर रोड का निर्माण हुआ था। इसी के साथ रोड के किनारे नाले बनाए गए थे। इस रोड पर रोजाना हजारों वाहनों का आना जाना होता है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में इन खुले नालों में कोई व्यक्ति गिर कर चोटिल हो सकता है। बीते दिनों ज्ञानार्थी कॉलेज के पास एक रिक्शा को बचाने के चक्कर में एक वाहन चालक स्कूटी से टकरा गया था। जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी महिला नाले में गिर गई थी। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोंटे नहीं आई। आसपास के लोगों ने कहा है कि जनहित में इन नालों की कवरिंग की जाए। संवाद