फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धू-धूकर जले केबल बॉक्स

Fri, 28 Jul 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के गिरीताल रोड पर विद्युत खंभे पर केबल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। पॉश कॉलोनी के बिजली पोल में लगे केबल बॉक्स जलने से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गिरिताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केबल में आग लग गई। इस कारण गिरिताल क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। खंभे पर लटके कई केबल कंपनियों के बॉक्स और तार धू-धूकर जलने लगे। इंटरनेट और टीवी केबल जल कर गिर गए। गिरते तारों की चपेट में आने से कई वाहन बाल-बाल बच गए। वाहन जलने पर बड़ी घटना हो सकती थी।
तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी एफएसओ चंदन बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पोल से उपभोक्ता के केबल में आग लगी थी। दोपहर करीब ढाई बजे केबल बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। दमकल टीम में लीडिंग फायरमैन खीमानंद, फायरमैन बीरबल सिंह, चालक सुमित पवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें