फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बेटे ने जिस अस्पताल में लिया जन्म, उसमें ही उपचार के दौरान पिता ने तोड़ा दम; जानें पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2024 12:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

काशीपुर में एक निजी अस्पताल में एक कंपाउंडर की संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद उसी अस्पताल में भर्ती उसकी गर्भवती पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पति की मौत की खबर से पत्नी बेसुध है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक निजी अस्पताल में एक कंपाउंडर की संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद उसी अस्पताल में भर्ती उसकी गर्भवती पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पति की मौत की खबर से पत्नी बेसुध है जबकि मासूम को पता ही नहीं है कि उसके जन्म लेने से पहले ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। कंपाउंडर की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से बहजोई देहात थाना बहजोई जिला संभल यूपी निवासी अरविंद कुमार (27) पुत्र नेमपाल मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पांच-छह साल से कंपाउंडर था। वह काशीपुर में किराये के मकान पर अपनी पत्नी के साथ रहता था। पिछले साल ही उसने प्रेम विवाह किया था। शनिवार को उसकी तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दोपहर में करीब तीन बजे उसे गंभीरावस्था में मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने पांच बजे दम तोड़ दिया।

तब साथियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। कंपाउंडर के परिजनों को यह भी नहीं पता था कि वह काशीपुर में कहां किराये के मकान में रह रहा था। सूत्रों की मानें तो कुछ समय से अरविंद किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि कंपाउंडर चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें