फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पार्टनरों के एक करोड़ हड़पकर पिता-पुत्र फरार

Tue, 05 Mar 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। एक इमीग्रेशन सेंटर का संचालक ने अपने पिता के साथ मिलकर दो अन्य साझीदारों को एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। इसके बाद पिता-पुत्र मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आदित्य भनोट और बख्शीश सिंह ने पुलिस को बताया कि वे गाबा चौक पर स्थित मैसर्स आरबी ओवरसीज के साझीदार हैं। उनके तीसरे साझीदार अंश मलिक और उसके पिता राजेश कुमार (ओबराय) निवासी केके हॉस्पिटल ग्रीन पार्क ने वीजा फाइलिंग व्यवसाय का झांसा दिया था। व्यवसाय के लिए उनसे एक करोड़ रुपये लिए गए थे। इसमें 60 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर, 40 लाख रुपये नकद और कुछ रकम गूगल पे के माध्यम से ली गई। बताया कि दो मार्च की सुबह से अंश और राजेश घर से फरार हैं। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर दिए हैं। आरोप लगाया कि ठगी में राजेश कुमार की बेटी तन्नु और दूसरा बेटा सन्नी भी शामिल हैं। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें