बाजपुर में स्क्रैप घोटाले पर अनशन जारी
- फोटो : अमर उजाला
बाजपुर में चीनी मिल के चर्चित स्क्रैप घोटाला प्रकरण को लेकर कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी है। बीते दिनों कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतानी शुरू कर दी है।