फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
काशीपुर में बैठक लेते गन्ना आयुक्त। स्रोत गन्ना विभाग
विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना शोध संस्थान में हुई बैठक में गन्ना सर्वेक्षण, आपूर्ति, सट्टा नीति निर्धारण और गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य की समीक्षा के लिए बैठक हुई। गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह धर्मसत्तू ने सभी सुझावों को शामिल करके गन्ना नीति तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही जिस जोन में गन्ना उत्पादन कम है, वहां व्यापक प्रचार प्रसार के जरिए किसानों को गन्ने की पैदावार के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में गन्ना आयुक्त ने समस्याओं का समाधान और सुझावों पर अमल करने के जोर दिया। इसके अलावा बैठक में पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना आपूर्ति एवं सट्टा नीति के निर्माण के संबंध में विचार विमर्श किया गया। वहां अपर गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल, चीनी मिल बाजपुर के महाप्रबंधक हरबीर सिंह, चीनी मिल किच्छा के ईडी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, निलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें